अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक सुरवात की थी और अपने लिए एक माहौल बनाने में कामयाब रही है। अब यह फिल्म 100 करोड के क्लब में शामिल होने के लिए धीरे धीरे आगे बढ रही है। कल केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह पुरे कर लिए है। इन तीन सप्ताह में अक्षय और आर माधवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 83.79 करोड रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 22वा दिन है, इसके साथ ही फिल्म चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है।
इससे पहले की केसरी चैप्टर 2 के टोटल बॉक्स ऑफिस की बात करे, Covid के बाद से अक्षय की अन्य फिल्मो की तुलना में इसका प्रदर्शन कैसा रहा है।
केसरी 2 पाँचवी फिल्म COVID के बाद 100 करोड क्लब में जाएगी
कोविड के बाद में केसरी चैप्टर 2 अक्षय कुमार की पाँचवी फिल्म होगी जो की 100 करोड क्लब में प्रवेश करने जा रही है। इससे पहले अक्षय की अन्य 4 फिल्मे 100 करोड क्लब में शामिल हो चुकी है। जिसमे सूर्यवंशी, OMG 2, सिंघम अगेन, और स्काई फाॅर्स। केसरी चैप्टर 2 एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसे करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया है।
केसरी चैप्टर 2 का 22वे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केसरी चैप्टर 2 का आज बॉक्स ऑफिस पर 22वा दिन है, और आज भारत और पाकिस्तान के बिच चल रहे संघर्ष का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है। Sacnilk के अनुसार केसरी 2 के लिए थेटर्स में सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 5.03%, देपहर में 10.22% रही है। इसके साथ ही केसरी 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपने 22वे दिन 24 लाख रुपये की कमाई कर ली है। 22 का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन अब 83.65 करोड रुपये हो चूका है।
केसरी चैप्टर 2 का 22 दिन का इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
केसरी चैप्टर 2 के पिछले 22 दिन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देकना चाहे तो कमाई के आकड़े दिन के हिसाब से निचे देख सकते है।
दिन | इंडिया नेट कलेक्शन (रुपये में) | परिवर्तन |
---|---|---|
दिन 1 | 7.75 करोड़ | – |
दिन 2 | 9.75 करोड़ | 25.81% |
दिन 3 | 12 करोड़ | 23.08% |
दिन 4 | 4.5 करोड़ | -62.50% |
दिन 5 | 5 करोड़ | 11.11% |
दिन 6 | 3.6 करोड़ | -28.00% |
दिन 7 | 3.5 करोड़ | -2.78% |
सप्ताह 1 | 46.1 करोड़ | – |
दिन 8 | 4.05 करोड़ | 15.71% |
दिन 9 | 7.15 करोड़ | 76.54% |
दिन 10 | 8.1 करोड़ | 13.29% |
दिन 11 | 2.75 करोड़ | -66.05% |
दिन 12 | 2.65 करोड़ | -3.64% |
दिन 13 | 2.15 करोड़ | -18.87% |
दिन 14 | 1.8 करोड़ | -16.28% |
सप्ताह 2 | 28.65 करोड़ | -37.85% |
दिन 15 | 1.25 करोड़ | -30.56% |
दिन 16 | 2 करोड़ | 60.00% |
दिन 17 | 2.5 करोड़ | 25.00% |
दिन 18 | 0.75 करोड़ | -70.00% |
दिन 19 | 0.85 करोड़ | 13.33% |
दिन 20 | 0.6 करोड़ | -29.41% |
दिन 21 | 0.65 करोड़ | 8.33% |
सप्ताह 3 | 8.6 करोड़ | -69.98% |
दिन 22 [तीसरा शुक्रवार] | 0.44 करोड़ | – |
21 दिन का टोटल | 83.35 करोड | – |
22 दिन का टोटल | 83.79 करोड़ | – |
केसरी चैप्टर 2 का 21 दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- इंडिया नेट: 83.35 करोड़
- इंडिया ग्रॉस: 99.15 करोड़
- विदेश में: 32.10 करोड़
- वर्ल्डवाइड: 131.25 करोड़
केसरी चैप्टर 2 का सप्ताह के हिसाब से इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यदि सप्ताह के हिसाब से देखे तो केसरी चैप्टर 2 ने पहले सप्ताह में 46.1 करोड रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे सप्ताह में 28.65 करोड रुपये और तीसरे सप्ताह में तक़रीबन 8.6 करोड रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही दो सप्ताह का कुल नेट कलेक्शन 83.35 करोड रुपये हुआ है।
- पहला सप्ताह: 46.1 करोड रुपये
- दूसरा सप्ताह: 28.65 करोड रुपये
- तीसरा सप्ताह: 8.6 करोड रुपये
कुल कलेक्शन: 83.35 करोड रुपये
नोट: बॉक्स ऑफिस के दिए गए आकड़े विभिन्न स्रोतो से लिए जाते है। हम ने स्वयं इन का परिक्षण नहीं किया है। हम इन आकड़ो की सटीक होने का प्रामाणिक होने का कोई दवा नहीं करते है।